नहर की पटरिया गड्ढों में तब्दील, नहर विभाग पूरी तरह से अनजान : नहर पटरी को खोदकर मिट्टी किसान अपने घर उठा ले जा रहे
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Nov 24, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौधरी चरण सिंह सरयू नहर पंप परियोजना के अंतर्गत निकलने वाली नहर जो सैकड़ो गांव के किसानों के सिंचाई का मुख्य साधन है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर की दयनीय दशा इस प्रकार है कि जैसे नहर विभाग पूरी तरह से लावारिस हो गया है। जगह-जगह लगभग सभी गांव के किनारे नहर पर जो पटरिया बनी हुई हैं उस पटरी को खोदकर मिट्टी किसान अपने घर पर उठा ले जाते हैं लेकिन उसको पूछने वाला कोई नहीं है। जो नहर कुछ दिन पहले आने-जाने का मुख्य साधन हुआ करता था वह गड्ढों में तब्दील हो गया है। शहाबा, तेलियानी, गंगापुर, गोपालपुर, तिगडा, भट्पुरवा, कोड़री, कटरा चरदा, गंगापुर, महाराज नगर, पूजो गांव के किसान इसी नहर पर पूरी तरह से आश्रित है। उनकी खेती इसी नहर के पानी से सिंचित होती है। ग्रामवासिओ का कहना है कि नहर की पटरिया खोदने के साथ-साथ जो पटरी के नीचे का रास्ता होता है वह सब गड्ढे में तब्दील हो गया है। नहर विभाग पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। जेइ विपिन कुमार को फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन