राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक : पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 25, 2026
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया की अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 नवम्बर को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। जिसकी सूची जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधिवत उपलब्ध करा दी गयी है। आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे तथा अभियान अन्तर्गत प्राप्त प्रपत्र 06, 07 व 08 का निस्तारण 28 दिसम्बर तक करते हुए 04 जनवरी को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत 28 व 29 नवम्बर विशेष अभियान तिथियां निर्धारित हैं। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हैं, या उससे पूर्व पूर्ण कर चुके हैं अथवा ऐसे पुरूष या महिलाएं जो पात्र होते हुए मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित नहीं हैं, उनके अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाकर अपने अथवा बूथ लेबिल एजेन्ट के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के बूथ लेबिल अधिकारी को प्राप्त करा दिये जायें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन