ब्रेकिंग

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील

पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क सेवा मिलने पर ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार जताया।

शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

Ad

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक : पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 25, 2026

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया की अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 नवम्बर को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। जिसकी सूची जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधिवत उपलब्ध करा दी गयी है। आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे तथा अभियान अन्तर्गत प्राप्त प्रपत्र 06, 07 व 08 का निस्तारण 28 दिसम्बर तक करते हुए 04 जनवरी को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत 28 व 29 नवम्बर विशेष अभियान तिथियां निर्धारित हैं। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हैं, या उससे पूर्व पूर्ण कर चुके हैं अथवा ऐसे पुरूष या महिलाएं जो पात्र होते हुए मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित नहीं हैं, उनके अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाकर अपने अथवा बूथ लेबिल एजेन्ट के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के बूथ लेबिल अधिकारी को प्राप्त करा दिये जायें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार मौजूद रहे।

युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का किया जायेगा हर सम्भव प्रयासः जिलाधिकारी

पंचायत-निकाय और विधानसभा मतदाता सूची के मिलान से चिन्हित होंगे मतदाता सूची में शामिल होने हेतु पात्र नागरिक

उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का किया जायेगा चिन्हांकन

बहराइच। जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को सम्मिलित करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों, ब्लाक व ग्राम स्तरीय कार्मिकों विशेषकर आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह सखियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ-साथ विभागीय कार्मिकों, गठित समूहों के सहयोग सें सभी पात्र युवाओं विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों एवं महिलाओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल कराये जाने का प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग लिया जाय। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डों में अंकित 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों का चिन्हांकन कराया जाय तथा जिनके नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इन सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जायेगा। डीएम ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष असामान्य रूप से कम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें