ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अलर्ट पर रही जिले की पुलिस, फ्लैग मार्च कर दिया संदेश

एसडीएम महसी एवं सीओ ने कोबरा मोबाइल से किया फ्लैग मार्च
खैरा बाजार में बौंडी पुलिस की सक्रियता से आमजन में हर्ष
बहराइच/कैसरगंज। उत्तराखंड के हल्द्वानी में शहर में अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसे एवं धर्मस्थल को ढहाने के दौरान हुई हिंसा की घटना को लेकर बहराइच पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को लगभग सभी स्थानों पर पुलिस अलर्ट पर रही। संवेदनशील स्थानो का भ्रमण किया। एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में थानाध्यक्ष बौंडी अंजनी कुमार राय ने पुलिस बल के साथ खैरा बाजार में फ्लैग मार्च किया। थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित मस्जिद के पास शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के चलते क्षेत्र में पुलिस सक्रिय रही। एसडीएम व सीओ ने बौंडी पुलिस के साथ खैरा बाजार कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इसके साथ एसडीएम व सीओ ने कोबरा मोबाइल से खैरा बाजार में भ्रमण किया। एसडीएम राकेश कुमार मौर्य एवं सीओ महसी अनिल कुमार सिंह ने खैरा बाजार में हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं से संवाद किया। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील किया कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान, फर्जी वीडियो व मैसेज को फारवर्ड व शेयर न करें। कहा कि अफवाहों से बचें। सतर्क रहें। कोई भी समस्या हो तो पुलिस को जानकारी अवश्य दें। इस मौके पर दरोगा राकेश पांडेय, आरक्षी मुन्नी लाल, विवेकधर द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, दीपांशु कुशवाहा, रामगोपाल, लेखपाल रमेश तिवारी, जगदीश जायसवाल आदि मौजूद रहे। शुक्रवार के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कैंसरगंज पुलिस अलर्ट रही। कैसरगंज संवाद सूत्र के अनुसार जुम्मा अथवा शुक्रवार के दिन पुलिस और प्रशासन कैसरगंज अलर्ट मोड पर रही। पुलिस इंस्पेक्टर कोतवाल राजनाथ सिंह की निगरानी में पूरे कैसरगंज का भ्रमण करके नाले से नीचे लगे हुए अवैध दुकानों को अतिक्रमण खाली करने के साथ-साथ पूरे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही साथ सभी बैटरी ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर लगाने वाले ठेलो को सख्त दिशा निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में रास्ता बाधित नहीं होना चाहिए नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें