महिला आरक्षी का शव पंखे से लटका मिला : मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 29, 2026
बहराइच। थाना हुजूरपुर में सोमवार को महिला आरक्षी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से थाना में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतका महिला आरक्षी 25 वर्षीय ज्योति पासवान महराजगंज जनपद की निवासिनी थी। वह हुजूरपुर थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात थी। सोमवार सायं करीब पांच बजे वह जिला मुख्यालय से थाने पहुंची और ऊपर बने कमरे में चली गई। लगभग आधे घण्टे बाद थाने के कर्मचारियों ने ऊपर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। कर्मचारियों ने तत्काल शव को नीचे उतारा। जिसके बाद निजी चिकित्सक कुशल कुमार ने थाने पहुंचकर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला आरक्षी 2019 बैच की सिपाही थी। वह करीब डेढ़ साल से हुजूरपुर थाने में तैनात थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए फारेसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन