ब्रेकिंग

अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

सीमा से सटे इलाकों में की गई सघन चेकिंग

जमुनहा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ की स्थिति दयनीय

अगस्त क्रांति के अवसर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Ad

स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि : जमुनहा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ की स्थिति दयनीय

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 9, 2026

बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में ‘अगस्त क्रांति‘ के अवसर पर संचालित शहीद नमन वंदन यात्रा हरिहरपुररानी तथा जमुनहा विकास क्षेत्र अंतर्गत कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्मारक पर संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची। सेनानी उत्तराधिकारियों ने माल्यार्पण करने के पश्चात एक विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी हरिहरपुर रानी और जमुनहा के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 08 और 09 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो‘ और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो‘ का उदघोष करके भारत देश में एक क्रांतिकारी कदम उठाया था। जिसकी वजह से पूरा देश अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आन्दोलन में शामिल हो गया। जिला इकाई श्रावस्ती के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि जमुनहा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ की दयनीय स्थिति है। कार्यक्रम को भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट विशेष कार्याधिकारी संगठन बहराइच/श्रावस्ती, बहराइच संगठन उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी, सभा संचालक देवतादीन भारती, रवीन्द्र कुमार सिंह, राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, श्याम लाल गौतम, रक्षा राम यादव, सूरज सिंह, रामनरेश मौर्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जगराम, रंगयी यादव, रामभुलावन मिश्र, रामकुमार पटेल, ननकऊ सोनी, राजेश कुमार सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें