दिल का दौरा पड़ने से अस्थि रोग चिकित्सक का निधन : महाविद्यालय के प्राचार्य, चिकित्सक व विद्यार्थियों ने गहरा शोक व्यक्त किया
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 14, 2026
बहराइच। महर्षि बालार्क चिकित्सालय में अस्थि रोग विभाग के चिकित्सक डा.विनोद कुमार मंगलवार को जब मरीजों को देख रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड गया। चिकित्सक टीम द्वारा तत्काल सीपीआर एवं समुचित उपचार दिया गया परन्तु स्थिति में सुधार न होने के कारण मंगलवार को 4ः40 बजे चिकित्सकीय टीम द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डा.विनोद कुमार एक कुशल, समर्पित एवं कर्मनिष्ठ चिकित्सक थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में असंख्य मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवायें प्रदान करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन