निरंकारी स्वास्थ्य सेवा मिशन का उद्घाटन : मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 1, 2026
बहराइच। टिकोरा मोड़ के निकट निरंकारी स्वास्थ्य सेवा मिशन का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंट एवं इले.एशो. जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि निरंकारी स्वास्थ्य सेवा मिशन के खुलने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिशन ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति संकल्पबद्ध है। जिसका फायदा आसपास के क्षेत्रीय ग्रामीणों को मिलेगा। इस मौके पर डा.ओमकार पुष्कर, हनुमान प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रधान चेतरा बृजेश पुष्कर, मोनू प्ले कलाकार, राजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन