आत्मरक्षा की सबसे बेहतरीन युक्ति है ताइक्वांडो : चेयरमैन ने ब्लैक बेल्ट देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 27, 2025
बहराइच। ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो कलर्स बेल्ट सेरेमनी का भव्य आयोजन स्टेशन क्लब के मैदान में हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन की चेयरमैन एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिला खिलाड़ी को ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। खिलाड़ियों के परिजनों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चे और युवतियों ने भी ताइक्वांडो जैसे आत्मरक्षा के खेल को अपने दैनिक जीवन के लिए उपयोगी माना है। बहराइच में ताइक्वांडो के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट और कई डॉन तक के प्रमोशन बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं और हर उम्र के नौजवान अब ओलंपिक में शामिल ताइक्वांडो जैसे खेल के प्रति भी उत्साहित हैं। बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन के लिए उच्च स्तरीय टीम द्वारा एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी को चेयरपर्सन बनाया गया है। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल पूर्व से जिलाध्यक्ष नॉमिनेट हैं। कुलभूषण अरोड़ा संस्था के संरक्षक हैं। ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी तारिख खान वाइस चेयरमैन प्रथम और वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा को भी वाइस चेयरमैन नॉमिनेट किया गया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव इसरार अली के सानिध्य और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप सफलता की ओर अग्रसर है। एसोसिएशन की चेयरमैन एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों में खेल के प्रति समर्पित उत्साह भरा और खेल के साथ शिक्षा के प्रति जागरूक किया। ताइक्वांडो खिलाड़ी एजाज अली ने भी अपने विचार रखे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डा. प्रज्ञा त्रिपाठी बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन की चेयरमैन हैं और उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करती हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जॉइंट सचिव इसरार अली इस खेल में ब्लैक बेल्ट सहित (5 डॉन) तक के कठिन प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। विगत 36 वर्षों से इस खेल की अलख जगाने में बहराइच जिले में अनोखी प्रतिभा के धनी है। हजारों युवाओं को जहाँ इस कठिन आत्मरक्षा के खेल को सीखने के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें जीवकोपार्जन के लिये भी नौकरियों में भी स्थापित करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन