ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: दबंगों ने घर में घुसकर मारापीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घर में रखे सामान को सड़क पर फेंका
बहराइच। कस्बा विशेश्वरगंज में एक मकान में रह रहे लोंगों को दबंगों ने घर में घुस कर मारापीटा। इसके बाद घर में रखे सामान को सड़क के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेश्वरगंज कस्बा निवासी यशवंत शुक्ल उर्फ दद्दन पुत्र कुन्ज विहारी शुक्ल के घर में बाजार के ही भगवानदास शुक्ल पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ल अपने आधा दर्जन महिला व पुरुष सहयोगियों के साथ गुरुवार को दिन में 11 बजे लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। सभी ने यशवंत के घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर यशवंत व घर में रह रही महिलाओं को मारपीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। पीड़ित यशवंत ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि सुबह परिवार के साथ घर पर वह चाय पी रहे थे। तभी विपक्षी भगवानदास शुक्ला अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए तथा घर का सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। मना करने पर सभी लोगों ने यशवंत शुक्ला, शिखा शुक्ला व पुष्पा शुक्ला पुत्री यशवंत शुक्ला की पिटाई की। जिसमें तीनों को चोट लगी है। पुलिस ने घायल लोगों को डाक्टरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा है। वहीं दूसरे पक्ष के भगवानदास शुक्ल को भी हल्की चोटें आई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यशवंत लाल शुक्ला की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें