थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत को दी गई भावभीनी विदाई : उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 15, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक के पद पर किया गया है। स्थानांतरण के उपरांत बुधवार को थाना परिसर में उनका विदाई समारोह अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रमेश सिंह रावत को सम्मानपूर्वक विदाई दी। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार, निष्पक्ष कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की प्रशंसा की। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अपने संबोधन में रमेश सिंह रावत ने रूपईडीहा में मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी नागरिकों, पत्रकारों एवं पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूपईडीहा में बिताया गया समय उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन