ब्रेकिंग

नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की

सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

आवश्यक सूचनाओं का संकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए

Ad

त्रिलोकीगौढ़ी गांव से पिंजरे मेें कैद हुआ नर तेंदुआ : नर तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 5, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत त्रिलोकीगौढ़ी गांव से वन विभाग ने बीती देर रात एक नर तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। पिछले कुछ दिनों में तेंदुए द्वारा स्थानीय मवेशियों व बकरियों के शिकार और घनी आबादी वाले इलाकों में उसकी आवाजाही की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए गांव में रणनीतिक रूप से पिंजरा लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ गांव के आसपास कई बार देखा गया था, जिससे किसानों और बच्चों में भय का माहौल था। शिकायत मिलने पर वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगवाया था। बीती देर रात तेंदुआ बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद हो गया। नर तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष के आसपास है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की जा रही हैं। आगे की कार्रवाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत की जाएगी। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत निकटतम वन कार्यालय को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें