ब्रेकिंग

दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद

मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष

Ad

ककरहा रेंज के देवनपुरा गांव में मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद : मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 31, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के अंतर्गत देवनपुरा गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार को एक मादा तेंदुआ कैद हो गई। गांव में तेंदुए की चहलकदमी और उसके द्वारा कई बकरियों व मवेशियों का शिकार किए जाने की सूचना के बाद यह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद गांव में रणनीतिक रूप से पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे तेंदुआ पिंजरे में दाखिल हुआ और बिना किसी चोट के सुरक्षित रूप से कैद कर लिया गया। मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष है। पशु चिकित्सक द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में पुष्टि हुई है कि तेंदुआ स्वस्थ है। तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और प्राकृतिक आवास में छोड़ने की आगे की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें