: राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही केंद्र सरकार का षड्यंत्र
Admin
Sat, Apr 1, 2023
लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही मोदी सरकार
प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेसी
नानपारा, बहराइच। कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर प्रदेश के कांग्रेसी आंदोलित हैं। इसी के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को विकासखंड नवाबगंज मुख्यालय बाबागंज पर कांग्रेस बिधानसभा प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी नानपारा डॉ ए एम सिद्दीकी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी नवाबगंज को सौंपा। तत्पश्चात अपने आवास पर विधानसभा प्रभारी डॉ सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही केंद्र सरकार के इशारे पर एक षड्यंत्र के तहत की गई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ ए एम सिद्दीकी विधानसभा प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ जन आंदोलन कर भाजपा की नीतियों को बेनकाब किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा व केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज, रामसूरत यादव, कृपा राम कौलिक, रसूल खां, जगमोहन शर्मा, सत्यदेव साहू, मोहम्मद शकील, शोभाराम गौतम, मोहम्मद शाकिर व कई कांग्रेसी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन