ब्रेकिंग

50,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

गांव-गांव दस्तक देकर लोगों को जागरूक कर रहा प्रशासन

सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

आलाकत्ल बांका बरामद

Ad

भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार : वारिस पंजाब दे से जुड़ा है आरोपी

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 24, 2026

बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रूपईडीहा सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े एक वांछित आरोपी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 में पंजाब के अजनाला थाना हमले के चर्चित मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह नेपाल में कथित रूप से फर्जी पहचान और दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था। संयुक्त जांच के दौरान मनवीर सिंह ढिल्लों निवासी मोगा (पंजाब) एवं अमेरिकी नागरिक को भी नेपाल से बिना वैध भारतीय वीजा के सीमा पार करते समय पकड़ा गया। हालांकि उसके साथ मौजूद पत्नी और बच्चे के यात्रा दस्तावेजों की जांच में सभी आवश्यक दस्तावेज वैध पाए गए। निर्धारित इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियमानुसार भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। जांच के दौरान पुलिस और एसएसबी ने अवैध रूप से सीमा पार कराने और परिवहन की व्यवस्था कराने के आरोप में सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय तथा वाहन चालक राहुल कुमार को भी हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सीमा पार गतिविधियों में उनकी क्या भूमिका रही है। अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी गई है तथा प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें