ब्रेकिंग

विधायक पयागपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की बैठक

डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली देहात में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

डीएम, एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

29 नवम्बर को चतुर्थ विशेष अभियान तिथि का लाभ उठाने की जनपदवासियांे से की अपील

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Ad

जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश : डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली देहात में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 28, 2026

बहराइच। जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना अपेक्षित है, उनमें आवश्यक आख्या एवं अभिलेख संलग्न कर प्रकरणों को तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली देहात सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें