ब्रेकिंग

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

सभासदों के साथ एसडीएम ने की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना

ईवीएम तथा वीवी पैट की सुरक्षा इत्यादि का लिया

Ad

बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता अभियान शुरू : डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 27, 2026

बहराइच। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जनपद में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जनजागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की। उल्लेखनीय है कि जनजागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों और बाल विवाह प्रतिषेध कानून के तहत निर्धारित कानूनी प्रावधानों इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। लोगों को बताया जायेगा कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है और यह कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने वाले माता-पिता तथा अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला बाल संरक्षण इकाई, 1098 चाल्ड हेल्प लाइन, एचईडब्ल्यू के स्टाफ एवं स्वयं सेवी संस्था देहात, प्रथम व रोसा के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें