ब्रेकिंग

विधायक पयागपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की बैठक

डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली देहात में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

डीएम, एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

29 नवम्बर को चतुर्थ विशेष अभियान तिथि का लाभ उठाने की जनपदवासियांे से की अपील

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Ad

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण : 29 नवम्बर को चतुर्थ विशेष अभियान तिथि का लाभ उठाने की जनपदवासियांे से की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 28, 2026

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच एवं पयागपुर में स्थापित विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं बूथ लेबिल अधिकारियों (बीएलओ) से निर्वाचन कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बहराइच स्थित बूथ संख्या 30 से 35, मसूद गाजी गर्ल्स इण्टर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 01 से 16, विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर स्थित बूथ संख्या 361 से 363 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चाकूजोत स्थित बूथ संख्या 410 एवं 411 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, नामों में संशोधन तथा अन्य निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जो 01 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जागरूक मतदाता बनने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने के साथ ही आवश्यक जानकारी एवं सहायता हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें