छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का किया प्रदर्शन : विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 28, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में कन्हैया लाल परमेश्वरदीन मेमोरियल हाई स्कूल साकेत नगर में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन डॉ उमा शंकर वैश्य, आशुतोष कुमार दूबे ने यूरेका विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा की। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा कुल 40 प्रोजेक्ट्स और मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर उमरा अंसारी व टीम, द्वितीय स्थान पर साधना गुप्ता व टीम एवं तृतीय स्थान पर शुभम वर्मा व टीम को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय प्रबन्धक द्वारा मौजूद अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी विनय प्रकाश, मो. शफीक, मुन्नालाल वर्मा, आरती वर्मा तथा विज्ञान शिक्षकों में मो. अमान, मो. शैफ, सुरेंद्र सिंह, सबा अंसारी, इरम अंसारी, समरीन फातिमा, उल्फत फातिमा एवं अन्य शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही सहयोगी शिक्षकों महेश कुमार यादव, अरुण पाठक, आकांक्षित मिश्रा, सहजो परवीन, इरम बानो, दीपमाला वर्मा आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।
वोटर बनें अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया निरीक्षण
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में चलो वोटर बनें अभियान के अंतर्गत कोई वोटर छूटने ना पाए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बीएलओ एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं के फॉर्म की जांच और सत्यापन का कार्य किया गया। टेबल पर रखे फॉर्मों को बारीकी से चेक किया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। इस कार्य में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं वोटर लिस्ट कार्य का निरीक्षण करके उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता छूटेने ना पाए के संकल्प के साथ कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन