ब्रेकिंग

विधायक पयागपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की बैठक

डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली देहात में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

डीएम, एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

29 नवम्बर को चतुर्थ विशेष अभियान तिथि का लाभ उठाने की जनपदवासियांे से की अपील

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Ad

ग्राम पंचायतो के लंबित भुगतान प्रकरणों का निस्तारण कराया जायें : विधायक पयागपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 28, 2026

बहराइच। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की द्वितीय बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिसमें एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर सहित ब्लाक प्रमुखगण व जिला पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में ब्लाक मुख्यालयों पर होल्डिंग्स लगवायें ताकि आमजन को योजनाओं एवं उनकी पात्रता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में इस बात की जानकारी दी जाये कि कोई समस्या आने पर लाभार्थी किससे सम्पर्क करे कि उसका समाधान करा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया कि गया कि अब तक लक्ष्य 90000 के सापेक्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के 43000 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। इस सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि माह दिसम्बर तक शत-प्रतिशत बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड निर्गत करते हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतो के लंबित भुगतान प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। अन्नपूर्णा भवनों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण कराया जाय। बैठक के अन्त मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार ज्ञापित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त निर्देशों एवं सुझावों का समयबद्धता के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बीडीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें