झाड़ियों में मिला युवक का शव : थाना हरदी क्षेत्र की घटना
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Oct 8, 2026
बहराइच। जिले के हरदी थाना क्षेत्र के सोतिया भट्ठा, बहोरीकपुर में झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान तिवारीपुरवा गांव निवासी रामफल के रूप में की गई। सूचना मिलते ही थाना हरदी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ तथा क्षेत्राधिकारी पवन त्यागी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन