ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए कराई गई टोलीवार ड्रिल

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस, शौचालय व परिवहन शाखा के रजिस्टर व अर्दली रूम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया’। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए दौड़ लगवाई गई। एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शस्त्र दक्षता विकसित करने के लिए एसपी द्वारा स्वयं व कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों की हैंडलिंग की गई। निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस एवं शौचालय, परिवहन शाखा में रजिस्टर व गाड़ियों का निरीक्षण कर अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें