ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: घाघरा नदी में नहाते समय दो बालिकाएं डूबी, तलाश में गोताखोरों की टीम

बिछिया, बहराइच। परिवार की महिलाओं संग घाघरा नदी के तट पर नहाने गई दो बालिकाएं नदी में डूब गई। बालिकाओं की काफी खोजबीन की गई। समाचार लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं लग सका। ज्ञातव्य हो कि बुधवार को महिलाओं ने जिउतिया व्रत रखा था। जिसके लिए महिलाएं सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी के तट पर बुधवार शाम को पूजा करने गई थी। महिलाओं के साथ परिवार के बच्चे बालिकाएं भी थी। पूजा के बाद रीति रिवाज के अनुसार सभी नदी के तट पर नहाने पहुंची। नहाते समय बड़खड़िया गांव निवासी सीमा 16 पुत्री हरिश्चंद्र व लाली 14 पुत्री विजेंद्र गहरे पानी में चली गई। दोनों को आसपास के लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पानी अधिक होने से दोनों किशोरिया बीच धारा में बह गईं। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच रही है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें