ब्रेकिंग

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

Ad

कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर भव्य आयोजन : शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 8, 2026

बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समस्त कार्मिकों तथा रसोइयों के लिए रू. 05 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद बहराइच में एवं तहसील स्तर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उत्थान ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह सहित मुख्य प्रबन्धक श्रद्धा शुक्ला भारतीय स्टेट बैंक, खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकाएं व अन्य सम्बन्धित मौजद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। देशभक्ति, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इसके बाद मुख्यमंत्री के वाराणसी से प्रसारित संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी बिना आर्थिक चिंता के गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में 200 से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, (के.जी.बी.इ.वी.) कार्मिक, रसोइये एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की। जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर भी इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें