ब्रेकिंग

ग्रामीणों में दहशत

सीडीओ ने तजवापुर में संचालित गजपतिपुर पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

तहसील मोतीपुर इकाई को गतिशील करने को संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

सुविधाओं का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

Ad

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार का किया निरीक्ष : सुविधाओं का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 24, 2026

बहराइच। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री निधि वर्मा, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड संजय अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय बैरक की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा बालकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया। प्रधान मजिस्ट्रेट ने बैंरकों में प्रकाश वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल व चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए। बालकों के खेल, पुस्तकालय सुविधाओं को बढ़ाने के सुझाव दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों को भी देखा। साफ सफाई और बच्चों को पौष्टिक पदार्थों को देने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, डिप्टी जेलर सहित कारागारा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें