ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: छात्र-छात्राओं ने धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प

बहराइच। पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर नगर स्थित न्यू इण्डियन पब्लिक स्कूल सरस्वती नगर में पृथ्वी को संरक्षित करने करने के लिए छात्र छात्राओं ने अपने अपने तरीके से चार्ट पेपर पर चित्र उकेर कर धरती को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि धरती मानव जीवन का आधार है इसके बिना जीवन के संकल्पना करना बेमानी होगी। उन्होंने कहां कि धरती तभी हमारे लिए जीवनदायिनी साबित होगी जब हम उसका संरक्षण करेंगे। वर्तमान समय में जल ,जमीन,और जंगल को हम प्रदूषित कर रहे हैं ,धरती के अंदर पीने वाला पानी बहुत कम है। ,धरती के स्वरूप का अवैध खनन करके हम बर्बाद कर रहे हैं, जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही जिसका परिणाम यह रहा कि कोरोना काल में हम आक्सीजन के सिलेंडर के लिए हाथ पाव चलाते रहे और प्रकृति हमारे साथ खेल खेलती रही। इसलिए मानव जीवन के लिए धरती प्रदूषण मुक्त होनी चाहिए इसी में हम सबकी भलाई है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य आरती तिवारी, विजय साहू, सृष्टि मद्धेशिया, प्रीति मिश्रा, प्रतिभा पाठक, संदीप कुमार ने संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें