ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

मकान का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर गिरा, 17 वर्षीय छात्र की मौत : छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 3, 2026

बहराइच। थाना मोतीपुर के माघी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक छात्र की पहचान गोविंद मौर्य (17) पुत्र छोटकन्ने मौर्य के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के डेबर गांव का निवासी था और कक्षा 12वीं का छात्र था। गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था। वह मिहीपुरवा-सेमरहना इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोविंद मकान के पुराने और जर्जर छज्जे से लटककर कूदने की कोशिश कर रहा था। तभी कमजोर छज्जा अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। छज्जा अत्यधिक जर्जर होने के कारण उसका वजन नहीं सह सका। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोविंद अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

एसएसबी ने तस्करों से अवैध बैटरी व मेघाश्री नेपाली गुटखा किया बरामद

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट रूपईडीहा पर टीम ने गुरुवार को चेकिंग और फ्रिस्किंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सीमा पार ले जाए जा रहे सामान को बरामद किया। संबंधित व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया। पहले मामले में 2 जुलाई को सुबह भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से चार अदद एक्साइड (150 एएच) लेड एसिड बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान चालक बैटरियों से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरमान दर्जी पुत्र बदरू दर्जी निवासी नेपालगंज नगरपालिका वार्ड संख्या-11, जिला बांके, नेपाल के रूप में की गई। बाद में समवाय प्रभारी द्वारा पूछताछ में पता चला कि उक्त बैटरियां रूपईडीहा चकिया मोड़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा नेपालगंज स्थित एक बैटरी दुकान तक पहुंचाने के लिए भेजी गई थीं। आवश्यक कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा, बैटरियों और संबंधित व्यक्ति को कस्टम कार्यालय रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में एसएसबी को सूचना मिली कि नेपाल से भारत की ओर आ रही एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर अवैध सामान लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान अल्तमश पुत्र अज्जन निवासी किला मोहल्ला, राजा बाजार चौकी, तहसील नानपारा के रूप में की गई। संदेह के आधार पर बाइक पर बंधी बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें काले प्लास्टिक में पैक मेघाश्री गुटखा बरामद हुआ। एसएसबी ने बरामद मेघाश्री गुटखा और मोटरसाइकिल को कस्टम कार्यालय रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें