मटेरा के नए प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने संभाला कार्यभार : त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 19, 2026
बहराइच। मटेरा थाने में नए प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने थाना परिसर में मातहतों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और गश्त व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार और समय से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रेमपाल सिंह ने विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई जाए और मुख्य बाजारों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। नए प्रभारी के सख्त रुख और एक्शन मोड में आने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के आने से कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन