ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेण्डरों के प्रयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई

बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि प्रायः क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान देखने में आता है कि जनपद के कतिपय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, फास्ट फूड के ठेलों आदि पर कामर्शियल सिलेण्डरों के स्थान पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का अनधिकृत उपयोग किया जा रहा है, जो एल.पी.जी. कंट्रोल आर्डर-2000 में निहित प्राविधानों का स्पष्ट उल्लघन है। डीएसओ श्री सिंह ने ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, फास्ट फूड ठेलों आदि के स्वामियों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने निकटवर्ती गैस एजेंसी से कामर्शियल गैस सिलेण्डर का कनेक्शन प्राप्त कर उसका उपयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में करें। श्री सिंह ने सचेत किया है कि यदि भविष्य में जाँच के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डरों का अनाधिकृत रूप से पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। जिसके लिये सम्बन्धित स्वयं उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें