परम्परागत ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायेंः डीएम : कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 23, 2026
ऐसा कार्य न करें कि जिससे एक दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक
बहराइच। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्राओं, चेहल्लुम, रक्षाबंधन व अन्य आसन्न त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विभिन्न समिति के पदाधिकारियों व आमजन से अपील की है कि परम्परागत ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन