ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: चुनाव में प्रलोभन देने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाईः डीएम

डीएम, एसपी ने की व्यापार मण्डल पदाधिकारियों व प्रधानों के साथ बैठक
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में आदर्श थाना रूपइडीहा प्रांगण में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ नानपारा राहुल पान्डेय, उप जिलाधिकारी नानपाराअ जीत परेश निकाय चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर बैठक कर व्यापारियों, सम्मानित नागरिकों, प्रधानों को बुलाया गया। जिलाधिकारी ने व्यापार मण्डल पदाधिकारियों से अपील की कि चुनाव से 48 घंटा पहले रूपईडीहा कस्बे के व्यापारिक प्रतिष्ठान 3 व 4 मई बंद रखे। दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखी जाए। मतदान को प्रभावित करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दारु, शराब, रुपए बांटने वाले लोगों की गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी जायगी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल उर्फ कल्लू भैया, पूर्व प्रधान हाजी अब्दुल कलीम, भाजपा कार्यकारिणी सक्रिय सदस्य रतन अग्रवाल पिंटू गुप्ता, प्रधान शिवपुर मोहनिया संजय वर्मा, मनीराम शर्मा, नीरज वर्मा, अमित मद्धेशिया, इरशाद हुसैन, रिकी शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें