ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: एसएसबी द्वारा नशा उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन

एसएसबी जवानों को नशा मुक्ति एवं उपचार के बारे में दी गई जानकारियां
बहराइच। 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में गुरूवार को ‘‘नशा मुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अस्पताल के मनोचिकित्सको की संयुक्त टीम द्वारा जवानों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य कल्याण और नशा से उन्मूलन के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई उप कमांडेंट हिमाशु दुबे 59वीं वाहिनी के निर्देशन में किया गया। जिसमे डॉ. विजित जैसवाल एवं डॉ. अलका पाण्डेय (मानसिक रोग विशेषज्ञ) और उनकी टीम द्वारा वाहिनी के जवानों को नशा मुक्ति एवं संबंधित उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनोचिकित्सक डॉ. विजित जैसवाल (मानसिक रोग विशेषज्ञ) द्वारा जवानों को नशा के सेवन से होने वाले बीमारियों, शारीरिक विगातियो एवं दुर्षप्रभाव के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही नशा मुक्त होने के उपायों एवं उपचारों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। जिससे बल एवं समाज को नशा मुक्त एवं स्वस्थ बनाया जा सके। साथ ही बेहतर जीवन शैली को अपनाने एवं तनावमुक्त होने के नुस्खे भी मनोचिकित्सक द्वारा साझा किए गए। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट शेखर बजाज, डॉ. विकास कुमार सिंह, उप कमांडेंट (पशु चिकित्सक) गौतम शर्मा, सहायक कमांडेंट निरीक्षक (प्रशासन) मदन लाल एवं 59वीं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें