ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

संदीक्षा समिति ने वृद्धाश्रम में किया सेवा एवं परोपकार का कार्य : वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 2, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, संदीक्षा समिति द्वारा जनपद बहराइच स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर संदीक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेणु पाण्डेय के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य, दैनिक जीवन एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान संदीक्षा सदस्याओं ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें सम्मान, स्नेह और अपनत्व का अनुभव कराया। समिति द्वारा वृद्धाश्रम की आवश्यकताओं के अनुरूप दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा और परोपकार की भावना को साकार किया गया। इस दौरान वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिन्हें सदस्यों ने बड़ी आत्मीयता से सुना। रेणु पाण्डेय ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें