ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक : मिशन शक्ति टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 12, 2025

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना जरवलरोड ग्राम परसा, थाना मुर्तिहा ग्राम हरखापुर, थाना नानपारा रामलीला मैदान, थाना मोतीपुर ग्राम सर्राकला, थाना बौण्डी ग्राम बेहड़ा, थाना कैसरगंज ग्राम नंदवल, थाना रिसिया ग्राम भोपतपुर, थाना नवाबगंज धन्नी गांव, थाना सुजौली ग्राम रविदास नगर, थाना रामगांव सुसैयाचक, थाना दरगाह शरीफ चांदमारी बक्शीपुर में भ्रमण कर व चौपाल लगाकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी को मिशन शक्ति अभियान की उपयोगिता के बारे में बताते हुये शासन द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसी क्रम में थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया तथा स्टंटबाजी करने वाले वाहनों, शोहदों, मनचलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी। साथ ही साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें