ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर की सुख समृद्धि की का : छठ पूजा पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 27, 2025

बहराइच। जिले में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने सरयू नदी के झिगहाघाट तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचे। जिनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। जनपद में छठ पूजा के दौरान महिलाओं ने व्रत रखा। नगर स्थित बेरिया मंदिर व झिगहाघाट स्थित सरयू तट पर छठ मैया की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान लोक कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिससे घाट पर भक्तिमय माहौल बन गया। घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और पूरे क्षेत्र की ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह व नगर मजिस्टेªट सहित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें