ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

पीएम मन की बात 2335 बूथों पर सुना गया : पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 26, 2025

बहराइच। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 127 एपिसोड भारतीय जनता पार्टी के 2335 बूथों पर सुना गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे विधानसभा सदर के मंडल चित्तौरा बूथ संख्या 240 बेरिया सेक्टर में मन की बात सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाओ पर चर्चा करते हुए देश के विभिन्न क्षेत्र में हो रहे विकास की चर्चा की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के उत्पादन के आयाम पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम उन्होंने छठ पूजा पर बिहार झारखंड व पूर्वांचल के लोगों को भगवान भास्कर की पूजन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं सभी को दी। उन्होंने स्वच्छता पर अंबिकापुर का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग प्लास्टिक के कचरे एकत्र करके ले जाते हैं उनको मिनिसपुल कॉरपोरेशन दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराती है। उन्होंने समुद्र तटीय क्षेत्र के इलाके पर चर्चा करते हुए कहा कि मेंटो घास का तटीय क्षेत्रों में विशेष प्रभाव पड़ा है और उनका उनके जलीय परिवार का विकास हुआ है। प्रकृति को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि मां के नाम एक वृक्ष अवश्य सभी को लगाना चाहिए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। जीव जंतुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब सीआरपीएफ व बीएसएफ में हमारे देश के देसी कुत्तों को प्रशिक्षण देकर के उनको तैयार किया जा रहा है। काफी हद तक सफलता भी प्राप्त किया जा रहा है। आने वाले 31 अक्टूबर को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाए जाने के लिए देश के युवाओं का आह्वान किया कि रन फार यूनिटी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 7 नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम का 150 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने कहा कि एक पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। 1949 में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने यह वंदे मातरम का गीत गाकर शुभारंभ किया था। संस्कृत व पुराण पर चर्चा की। किसानों व कृषि पर चर्चा करते हुए कहा की कोल्हापुर काफी उत्पादन में हमारे देश में बहुत ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा हमारे अन्य राज्यों में इस कॉफी का उत्पादन किया जा रहा है तथा विदेशों को निर्यात करके भारत देश को किसान आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें