ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

ट्रैक्टर-ट्राली व बस में भिड़न्त, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल : भिड़न्त के बाद ट्रैक्टर-ट्राली और बस चौराहे के किनारे गड्ढे में गिरी

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 27, 2025

बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटे आई

बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढा चौराहा की घटना

बौण्डी, बहराइच। सोमवार सुबह छह बजे बौण्डी क्षेत्र अंतर्गत कोदही की तरफ आ रही ट्रैक्टर-ट्राली व बौंडी की तरफ से आ रही बस सेमगढ़ा चौराहा पर टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली और बस चौराहे के किनारे गड्ढे में चली गई और ट्रैक्टर बस के नीचे दब गया। उक्त दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य व्यक्ति तथा बस में बैठे लगभग 10-12 लोगों को हल्की चोटे आई। जिनको इलाज के लिए फखरपुर सीएचसी भेजा गया है। बौंडी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्या ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे सेमगढा चौराहा पर बस व ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन गढ्ढे में जा गिरे और ट्रैक्टर बस के नीचे दब गया। ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य व्यक्ति तथा बस में बैठे लगभग 10-12 लोगों को हल्की चोटे आई। जबकि ट्रैक्टर चालक देहात कोतवाली के छोटी बैरिया निवासी सतीश 35 पुत्र ईश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए फखरपुर सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें