ब्रेकिंग

बदमाशों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, बांका, चाकू, बोरी व रस्सी बरामद

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में माताओं को किया गया जागरूक

भरतपुर का डीएम ने निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

समाधान दिवस पर 336 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण

समस्त स्टाफ का संतोषजनक स्पष्टीकरण ना आने तक वेतन बाधित

Ad

स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि मनाई गई : वक्ताओं ने स्वतंत्रता आन्दोलन को गतिशील और ऊर्जावान बनाने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 1, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में ‘स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है‘ का उदघोष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने धार्मिक और सामाजिक परिवेश में स्वतंत्रता आन्दोलन को गतिशील और ऊर्जावान बनाने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ‘लोकमान्य‘ पदवी से सम्मानित बालगंगाधर तिलक ‘लाल-बाल-पाल‘ की तिकड़ी में प्रमुख स्थान प्राप्त था। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और समाज सुधारक थे। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि माण्डले जेल में अपने कारावास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध ग्रंथ गीता रहस्य की रचना की। उन्होंने लाला लाजपत राय और विपिन चन्द्र पाल के साथ मिलकर कांग्रेस के गरमदल यानी क्रांतिकारी विचार धारा को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में विनय तिवारी, डा राजू निगम, अभिषेक द्विवेदी, कमल सिंह मौर्य, अर्जुन सिंह हिन्द सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें