अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए कराई गई टोलीवार ड्रिल : एसपी ने सलामी ग्रहण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 17, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। परेड के उपरांत एसपी द्वारा रजिस्टर पेशी/अर्दली रूम आयोजित कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड की सलामी ग्रहण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित बैरकों की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अनुशासन की समीक्षा की गई तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अमित प्रताप सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया
दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन
बहराइच। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं नेतृत्व में दंगा नियंत्रण अभ्यास एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं आधुनिक रणनीतियों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रुगैस गोले, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का रियल टाइम अभ्यास कराया गया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण के दौरान इन उपकरणों की उपयोगिता एवं उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 की पीआरववाहनों का भी निरीक्षण किया गया। बलवा ड्रिल हेतु विशेष टीमें गठित कर उन्हें किसी भी प्रकार की अशांति अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अमित प्रताप सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन