पुलिस उपाधीक्षकों के गैर-जनपद स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित : एसपी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 4, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस उपाधीक्षक भुवनेश्वर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक एहतराम हुसैन जैदी के गैर-जनपद स्थानान्तरण पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनपद में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक भुवनेश्वर सिंह का जनपद सोनभद्र तथा पुलिस उपाधीक्षक एहतराम हुसैन जैदी का सीबीसीआईडी लखनऊ स्थानान्तरण पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर जनपद में उनके कार्यकाल के दौरान निर्वहन किए गए पदीय दायित्वों एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन