ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

एसपी ने पुलिस मेस, निर्माणाधीन सम्मेलन कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए दौड़ लगवाई गई। सभी पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई। दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस मेस एवं निर्माणाधीन सम्मेलन कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें