ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: नवविवाहित जोड़े की आकस्मिक मौत पर एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत टेपरहनपुरवा गोड़हिया न. चार के प्रताप यादव पुत्र सुंदर यादव की शादी 30 मई को स्व. परशुराम यादव गोलनपुरवा की पुत्री पुष्पा यादव से हुई थी। 31 मई को बारात वापस विदा होकर आई। लगभग 11 बजे रात्रि में खाना खाकर प्रताप यादव पति पुष्पा देवी अपने कमरे मे अंदर चले गए। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन द्वारा काफी आवाज लगाने के बाद भी अन्दर से कोई प्रतिक्रिया न पाकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जातते हुए दरवाजा तोड़ के अंदर देखा तो दोनों बिस्तर पर मृत अवस्था मे पड़े हुए थे। प्रारंभिक जाँच के बाद शरीर पर कही कोई जाहिरा चोट के निशान तक नहीं थे। पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना इतनी बड़ी थी जो कोई भी सुनता था वह सन्न रह जाता था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए। मौके पर कैसरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें