कानून व्यवस्था को लेकर एसपी ने की क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक : एसपी ने जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 4, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, मानसून एवं बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत तैयारियों, विवेचनाओं, आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, संगठित अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा क्षेत्र में तस्करी, अवैध खनन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क, कम्यूनिटी पुलिसिंग, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन