इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक : एसपी ने उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को किया सम्मानित
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 27, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदान किया गया। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक आशुतोष दुबे ने इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनाती के दौरान सीमा सुरक्षा, आव्रजन जांच प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना। आशुतोष दुबे का व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक रहा है और सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन