हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार : मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई, तीनों को न्यायालय भेजा
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 27, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार बीते 20 सितंबर को थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की पहचान रंजीतबोझा निवासी तसव्वर अली के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी तसव्वर अली की तहरीर के आधार पर थाना रुपईडीहा में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। प्रभुारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बाताया केी मुखबिर की सूचना पर तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन 19 वर्ष, अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद समीम 19 वर्ष तथा साबिर अली पुत्र मोहिउद्दीन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम रंजीतबोझा मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन