विशेष जनसुनवाई में होगा महिलाओं की समस्आयोें का समाधान : प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 27, 2026
बहराइच। मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे ने बताया कि आयुक्त देवीपाटन गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत महिलाओं की विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रत्येक माह के चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अनुश्रवण, आवश्यक पत्राचार एवं अभिलेखों का रख-रखाव नियमित रूप से किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन के पास तालाब में डूबने से युवक की मौत
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तालाब में रविवार को पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत सहजना के मजरा लहरपुरवा निवासी समीम पुत्र राऊ उर्फ ताऊ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक रेलवे स्टेशन के बगल स्थित तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीफ अहमद, कानूनगो विश्वनाथ मौर्य, रामनरेश तथा उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान मौके पर मौजूद रहे। राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन