ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

आफत की बारिश, तबाही का तूफान, फसले चौपट, बिजली आपूर्ति ध्वस्त : लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 26, 2026

जनजीवन ठप, कई लोगों की हुई मौत

डीएम ने एसडीएम को भ्रमणशील रहने के दिए निर्देश

बहराइच। जिले में गुरूवार सायं से हो रही बारिश शनिवार पूरा दिन जारी रही। शनिवार सुबह से ही भीषण चक्रवात से जिले में भारी तबाही मची। फसले गिरकर चौपट हो गई। सड़कों पर लगे पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। जिसके चलते विभिन्न मार्ग बाधित रहे। बिजली के खम्भे, केबिल गिर गए। जिसके चलते पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दीवार व छप्पर गिरने से जिले में कई लोगों के मौत का भी समाचार है। जिस तरह से बिजली के खंभे व केबिले टूटी हुई है आसार जताये जा रहे है कि बिजली व्यवस्था बहाल करने में दो से तीन दिन लग सकते है। ज्ञातव्य हो कि सितम्बर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया समुद्री क्षेत्रों में आये चक्रवात का असर प्रदेश पर भी देखा गया। भीषण बारिस से गली मोहल्ले तालाब बन गए। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शनिवार पूरा दिन रूक-रूक कर तेज आंधी चलती रही। जिसके चलते छप्पर, टीन शेड उड़ गए। किसानों की गन्ना, धान, मक्का व केले की फसल बरसात व चक्रवात के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। फसलें खेतों में गिरकर चौपट हो गई है। फसल पकने से पहले किसानों की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल गई। जिसके चलते वह सर पकड़कर बैठ गए। भारी नुकसान से किसान आहत देखे जा रहे है। वहीं मौसम विभाग द्वारा रविवार को भी ऐसे ही मौसम के आसार जताये जा रहे है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करें। अब सवाल यह है कि जब सब तरफ पानी ही पानी है तो खेतों से पानी कैसे निकलेगा। फिलहाल शनिवार देर सायं तक बारिस नहीं थमी थी। जिले के फखरपुर क्षेत्र में अपनी बेटियों को छोड़ने जा रहे एक व्यक्ति की कार पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अधिकारियों व एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण जिले की विभिन्न तहसीलों में जल-भराव तथा बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। डीएम ने आपदा कन्ट्रोल रूम का नम्बर जारी किया है। जो 05252-230132 तथा टोल फ्री 1077 पर सूचना देने के निर्देश जारी किए है। डीमए ने कहा कि सड़कों पर गिरे पेड़ तत्काल हटवाकर आवागमन सुनिश्चित कराया जाये। साथ ही क्षतिग्रस्त मकान व फसलोे तथा जनहानि का सर्वे कर तत्काल रिपोट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही साथ तूफान व बरसात से नष्ट हुई विद्युत लाइनें तथा ट्रासफार्मर को दुरूस्त कर बिजली व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।

चक्रवात के चलते हादसों में चार की मौत, कई घायल

कैसरगंज/नानपारा/बहराइच। जिले में भीषण चक्रवात व बारिश से कई लोगों के मौत व घायल होने के समाचार है। थाना कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलखा में शनिवार सुबह करीब 8 बजे तेज हवाओं और बारिश के कारण दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ननकई पुत्री बोधे, उम्र करीब 50 वर्ष, पत्नी कुंतीलाल अपने पुत्र आलोक के साथ घर में रह रही थीं। इसी दौरान पास स्थित मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे दबकर ननकई गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं एक भैंस की भी मौत हो गई। वहीं नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मिट्टी की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मिश्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मिश्रीलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई थी। रात करीब 12 बजे अचानक दीवार भरभराकर मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही नानपारा उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, कानूनगो श्याम सुंदर तथा लेखपाल मनीष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के चलते मिट्टी की दीवार कमजोर होना हादसे की वजह सामने आई है। राजस्व विभाग की टीम ने घटना का विवरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं फखरपुर के खपुरवा में टीन शेड का मकान गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए उन्हें शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जबकि महसी में तूफान के चलते एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं कई अन्य घटनाएं हुई है जो कि मीडिया के संज्ञान में नहीं आ सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें