ब्रेकिंग

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद

बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

बनवारी गोपालपुर के तालाब को होगा जीर्णोद्धार

फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद

एसपी ने उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को किया सम्मानित

Ad

फसल क्षति का जायजा लेने के लिए खेतों के बीच पहुंची तहसील प्रशासन की टी : बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 27, 2026

बहराइच। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित आपदा और जलभराव की स्थिति में जनहानि रोकने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखकर भारी बारिश और तूफान के बीच संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधीनस्थ अधिकारियों व आमजन को जागरूक कर रहे हैं। तहसील मिहींपुरवा की बात की जाय तो उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी फसल क्षति का आंकलन करने के लिए स्वयं खेतों में पहुंचकर ग्राम गायघाट, रायबोझा, पुरैना भवानी भक्श, सर्रामुंद्री और कुड़वा में भारी बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में खेत-खेत जाकर फसलों की स्थिति देखी और स्वयं मौके पर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों से वार्ता कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ मौजूद तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित खेत का वास्तविक स्थिति के आधार पर निरीक्षण करते हुए फसल क्षति की निष्पक्ष एवं पारदर्शी आकलन किया जाए। लगातार बारिश के दौरान एसडीएम की सक्रियता केवल फसल क्षति के आंकलन तक सीमित नहीं रही। संभावित जलभराव, तेज बारिश और अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों बहराइच सदर, महसी, नानपारा, पयागपुर, कैसरगंज में भी जिला प्रशासन की टीम की खेतों में जाकर फसल क्षति का आंकलन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें