ब्रेकिंग

सीएचसी स्तर तक उपलब्ध है सर्पदंश उपचार

बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग व रॉग साइड चलने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

समाधान दिवस पर 240 शिकायतों में से 25 का हुआ निस्तारण

1200 की लागत वाला घी 500 में कैसे

एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Ad

सर्पदंश जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई गोष्ठी : सीएचसी स्तर तक उपलब्ध है सर्पदंश उपचार

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 19, 2026

बहराइच। सर्पदंश से होने वाली मृत्यु पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के धन्वन्तरि सभागार में एक गोष्ठी का आयोजित किया गया। एसीएमओ श्रीमती डॉ. संतोष राना ने बताया कि नए वर्ष के साथ राज्य सरकार द्वारा सीएचसी स्तर तक सर्पदंश चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। अब यह संपूर्ण उपचार सीएचसी स्तर तक पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज समेत सभी ब्लॉक से सर्पदंश की रिपोर्टिंग में और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे कि बचाव एवं चिकित्सा दोनों को बल मिलने की बात कही। प्रशिक्षक एवं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. निर्मेष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सर्प विषैले नहीं होते और सर्पदंश के पश्चात बिना समय गंवाए पीड़ित को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराना चाहिए जहां चिकित्सक 24 घंटों तक उसे निगरानी में रखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें