: तीन करोड़ रूपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया
Admin
Sun, Jul 16, 2023
पकड़े गए तस्कर के पास से एक अदद मोबाइल फोन, बाइक व 6500 रूपये नगदी बरामद
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को 03 करोड रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को दोपहर मरौचा मोड से 100 मीटर आगे बौण्डी मार्ग से बाइक से जाते समय गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर के पास से एक मोटरसाइकिल, एक अदद मोबाइल फोन व 6500 रूपये नगदी बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा व उप निरीक्षक विन्देश्वरी प्रसाद यादव द्वारा गठित टीम व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाइक से जा रहे ब्राउन शुगर तस्कर को धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर के पास से तीन किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसकी अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रूपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान मोहम्मद फरीद पुत्र स्व.मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम सदर बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के रूप में की गई। तस्कर के विरूद्ध स्थानीय थाना फखरपुर पर मुअसं. 296/2023 धारा 8/11/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। लम्बे अरसे से करनैलगंज क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त का काम करने वाले मो.शाहिद उर्फ मस्तान पुत्र मो .शफीक का नाम अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह में आने से हड़कंप मच गया है। लोगो का मानना है कि मस्तान जमीन खरीद फरोख्त का काम केवल दिखावे के लिए करता था और उसका मुख्य कार्य कुछ दूसरा ही था। इसी तरह से कमाए अवैध धन और अपने इसी रसूख के चलते मस्तान लम्बे अरसे से करनैलगंज क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त का काम करने वाले मो.शाहिद उर्फ मस्तान पुत्र मो .शफीक का नाम अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह में आने से हड़कंप मच गया है। लोगो का मानना है कि मस्तान जमीन खरीद फरोख्त का काम केवल दिखावे के लिए करता था और उसका मुख्य कार्य कुछ दूसरा ही था। इसी तरह से कमाए अवैध धन और अपने इसी रसूख के चलते मस्तान थाने कचेहरी और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चित रहा। उसके नाम करनैलगंज थाने पर भी मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए करनैलगंज कस्बा निवासी मो.फरीद द्वारा इस धंधे का मुख्य कर्ताधर्ता मो.शाहिद उर्फ मो .मस्तान बताए जाने की सूचना से उसका असली चेहरा सामने आने के बाद लोगो के पैरो से जमीन खिसक गई। थाने कचेहरी और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चित रहा। उसके नाम करनैलगंज थाने पर भी मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए करनैलगंज कस्बा निवासी मो.फरीद द्वारा इस धंधे का मुख्य कर्ताधर्ता मो.शाहिद उर्फ मो .मस्तान बताए जाने की सूचना से उसका असली चेहरा सामने आने के बाद लोगो के पैरो से जमीन खिसक गई। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं गोण्डा के थाना क्षेत्र करनैलगंज के सदर बाजार निवासी मो. साहिद उर्फ मस्तान पुत्र मो. सफीक से यह अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर मो. कासिम पुत्र सिद्दीक निवासी महादेवा लोधेरा, जनपद बाराबंकी, जो वर्तमान समय में कस्बा खैरा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में रहते है, उनको ही देने जा रहा था। उसके द्वारा यह ब्राउन शुगर नेपाल व आस-पास के जनपदों में सप्लाई की जाती है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, उप निरीक्षक राम किशुन यादव, हे.का.विद्या सागर, हे.का.घनश्याम राय, हे.का.गुलजार, हे.का.दुर्गेश मणि त्रिपाठी, कमाण्डो राज कुमार यादव, का.अवनीश कुमार, आ.चा.सुरेश राम, शिववीर, उ.नि.महेन्द्र कुमार, का.रामदेव प्रजापति, का.अमित कुमार प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन